फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भाकियू का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। बिजनौर के इच्छावाला में सड़क निर्माण रुकवाने और जेसीबी चालक के साथ वन विभाग के कर्मचारी की ओर से मारपीट का आरोप लगाते हुए भाकियू ने मोरना वन रेंज शुकतीर्थ के अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को रेंजर रविकांत पर सड़क निर्माण कार्य रुकवाने और विभाग के एक अन्य कर्मचारी पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि संबंधित गांव बिजनौर जिले की सीमा में आता है और वहां वन रेंज शुकतीर्थ की सीमा नहीं है।
इसके बावजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने सड़क निर्माण रुकवा दिया। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव सर्वेंद्र राठी के नेतृत्व में विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

धरने में मुख्य रूप से जिला सचिव सरदार पलविंदर सिंह, जिला मंडल महासचिव सरदार अमीर सिंह, मोनू राणा, गुलशन कुमार, गौरव सिंह, बलजिंदर, सरवर, बाबू, नीरज राठी, इंफाल सिंह मौजूद रहे।
-
रेंजर रविकांत का कहना है कि कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे थे। सड़क निर्माण की एनओसी भी नहीं दिखाई गई। तहसील दिवस में इस मामले की शिकायत मिली थी। आरोप बेबुनियाद है और अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें