फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का तितावी मिल गेट पर हंगामा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर तितावी मिल के सामने गन्ने के वाहनों के कारण लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू का तितावी मिल गेट पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। खेतों में गन्ना खड़े रहने और पर्ची जारी नहीं होने के बाद भी मिल बंदी की घोषणा पर भाकियू भड़क गई। भाकियू ने मिल गेट पर जाम लगाकर हंगामा किया।
तितावी चीनी मिल में मंगलवार रात खराबी आने के कारण तौल बंद हो गई थी। सुबह दस बजे तक वाहनों की लाईन तितावी से बघरा तक आ गई। उधर, मिल ने 28 को बंद करने का नोटिस चस्पा कर दिया। इसकी सूचना पर भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान कुछ किसानों को साथ लेकर मिल गेट पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। कहा कि अभी तक किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है और पर्ची तक उन्हें नहीं मिली है। चेतावनी दी कि यदि समस्त गन्ने की खरीद बिना मिल बंद हुई तो धरना दिया जाएगा। मिल महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि खेतों में खड़े समस्त गन्ने की पेराई की जाएगी। मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के साथ प्रवीण गोलियान, सुनील, मनोज, विकास सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 तक चलेगी तितावी मिल
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र के समस्त गन्ने की पेराई किए बिना मिल बंद नहीं होगी। तितावी मिल 31 मई तक चलेगी। टिकौला और खाईखेड़ी 28 मई तक चलेगी। रोहाना 29 मई तक, मोरना तीन जून, खतौली पांच जून, मंसूरपुर दस जून तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें