फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले-सरकार का विरोध नहीं; किसान विरोधी नीतियों का विरोध

Mon, 17 Mar 2025 07:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आज सिसाैली में किसान भवन पर पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसानों के सामने अनेक चुनाैतियों आने वाली हैं।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली के किसान भवन में आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा सरकार का विरोध नहीं करते, किसान मजदूर विरोधी सरकारी नीतियों का विरोध है। किसानों के हित में लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार फसल के वाजिब भाव ना देकर किसान को कर्ज लेने पर मजबूर कर रही है। कर्ज में दबा किसान आज आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है । किसानों को अनुशासन के साथ संगठित होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा।

यह भी पढ़ें: UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर का संभल सीओ अनुज चाैधरी पर बड़ा बयान, पढ़ें, आखिर क्या बोल गए आसपा अध्यक्ष?
विज्ञापन


कहा कि भविष्य में देश के किसान के सामने अनेक चुनौतियां आने वाली है, जिनका डटकर मुकाबला करना होगा। युवा पीढ़ी विचलित है खेती किसानी की कद्र नहीं कर रही है। युवाओं को स्वच्छ खान-पान अपनाकर समय का सदुपयोग करना होगा।
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष ने कहा राजस्थान और चौगामा क्षेत्र में पानी के संकट का जिक्र करते हुए का पानी का संरक्षण कर सदुपयोग करना होगा।पंचायत की अध्यक्षता गठवाला खाप के हसनपुर थाबेदार संजीव मलिक और संचालन जिला मीडिया प्रभारी  शक्ति सिंह ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें