फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने छपार थाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव के एक मामूली से झगड़े में आए ग्राम प्रधान के साथ थाना प्रभारी की कहासुनी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने प्रधान के साथ दुर्व्यवहार किया। गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता थाना परिसर में धरने पर बैठ गये और जमकर नारेबाजी की। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को मनाकर धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

गांव घुमावटी में दो चचेरे भाई नीरज व मनोज में मामूली झगड़ा हो गया उसमें फैसले को लेकर ग्राम प्रधान रवि थाने में पहुंचा। आरोप है कि किसी बात पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने उसके साथ दुव्र्यवहार किया प्रधान ने भाकियू नेता मांगेराम त्यागी को सूचना दी। कुछ ही देर में सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे ओर परिसर में धरने पर बैठ गए ओर पुलिस के विरुद्ध खूब नारेबाजी की। मामला बढ़ता देखकर प्रभारी निरीक्षक धरने पर कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे ओर खेद प्रकट किया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। मोनू प्रधान, विवेक राठी, नवीन त्यागी प्रधान, मुकीम गौड़, राजा गुर्जर, मास्टर ओमपाल त्यागी, बबलू त्यागी आदि कार्यकर्ता धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें