फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोहाना टोल पर भाकियू भानू ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार

रोहाना कलां। भारतीय किसान यूनियन भानू ने रोहाना टोल प्लाजा पर एक घंटे तक अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। साथ ही टोल पर एंबुलेंस की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी गई।
जिलाध्यक्ष मामेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। टोल प्रबंधक रविंद्र सिंह के नाम पांच मांगों का पत्र आईपीएस राजेश गुनावत को सौंपा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुर्घटना होने पर टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए। टोल प्लाजा के पास लिंक रोड पर टोल हटाने की मांग के साथ ही टोल प्लाजा से निश्चित दूरी के गांव को फ्री कराया जाए। टोल कर्मियों के यात्रियों से अभद्र व्यवहार पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

आईपीएस राजेश गुनावत ने आश्वासन दिया की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर बिजेंद्र, नितिन, राजकुमार, कृष्ण पुंडीर, राजीव धीमान, हरीश, गौरव, मोनू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें