मोहल्ला रामपुरी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी लेते ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता व
मुजफ्फरनगर। जनपद में 4.5 हजार उपभोक्ताओं के प्रीपेड स्मार्ट मीटर में नेगेटिव बैलेंस चल रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारी ऐसे उपभोक्ताओं के घर पर जाकर उन्हें रिचार्ज के लिए प्रेरित कर रहे हैं। करीब 2300 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अपने प्रीपेड मीटर को एक बार भी रिचार्ज नहीं कराया। ऊर्जा निगम का स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं पर 2.5 करोड़ से अधिक बकाया चल रहा है।
ऊर्जा निगम ने जनपद में 70 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के आवास और प्रतिष्ठान पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए हैं। 50 प्रतिशत उपभोक्ता भी यूपीपीसीएल का एप डाउनलोड नहीं कर पाए। मीटर रिचार्ज न कराने के कारण नेगेटिव बैलेंस के चलते उपभोक्ताओं की बत्ती बार-बार गुल हो रही है।
बिजली गुल होने से आए दिन उपभोक्ताओं का हंगामा रहता है। मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम ने शहर में खालापार, रैदासपुरी, जनकपुरी, रामपुरी, साकेत आदि विभिन्न मोहल्लों में घूमकर लोगों को रिचार्ज के लिए प्रेरित किया। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया है।