फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर शाप के सेल्समैन के साथ मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर शॉप के सेल्समैन के साथ मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। जानसठ रोड पर स्थित बीयर शॉप पर तीन युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर वहां से नगदी भी लूटकर ले गए। बीयर शाप संचालक ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
शुक्रवार रात दस बजे के आसपास जानसठ रोड भूड़ स्थित बीयर शॉप पर तीन युवक गए। जिनकी सेल्समैन वीरेंद्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि आरोपियों ने बीयर शॉप के गेट में धक्कामुक्की की तो गेट खुल गया। उसके बाद दो युवकों ने शॉप में घुसकर सेल्समैन के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। आरोपियों ने वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बीयर शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। सेल्समैन के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर बीयर शॉप के गल्ले में रखे लगभग अस्सी हजार रुपये की नगदी भी लूट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल सेल्समैन को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। बीयर शॉप संचालक के पुत्र रोहताश उर्फ जोनी निवासी दाहौड़ ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें