फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुराने आश्रय स्थल का सुंदरीकरण, नए का भेजा प्रस्ताव

Tue, 28 Oct 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शेल्टर होम का सुंदरीकरण नगर पालिका की ओर से कराया जाएगा। पालिका ने सुंदरीकरण के लिए 8.50 लाख रुपए का बजट प्रस्ताव स्वीकृत किया है। उधर, सौ बेड के नए आश्रम स्थल का प्रस्ताव भी पालिका की ओर से शासन को भेजा गया है।

शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर सरकारी शेल्टर होम आश्रय स्थल को एनजीओ के माध्यम से संचालित किया जाता है। पिछले काफी दिनों से आश्रय स्थल की हालत खराब है। बरसात में छत टपकती है, जबकि फर्श भी काफी टूट चुका है।
विज्ञापन

पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि आश्रय स्थल की मरम्मत और सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया है। करीब 8.50 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव स्वीकृत किया है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कराकर सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
समीप ही बनेगा 100 बैड का नया आश्रय स्थल
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन रोड के समीप ही उत्तर दिशा में 100 बैड का नया आश्रय स्थल निर्माण भी प्रस्तावित है। निर्माण के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्वीकृति के लिए शासन को 2.32 करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें