फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सद्भावना पार्क का सुंदरीकरण, सड़कों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 24 स्थित सुमन विहार सहित दूसरी कॉलोनियों में भी विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। सद्भावना पार्क और श्यामा कौल कॉलोनी पार्क के सुंदरीकरण के साथ-साथ कई सड़कों का निर्माण भी होगा। नगर पालिका की ओर से एक करोड़ से अधिक रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
नगर पालिका परिषद की छह नवंबर को आयोजित बोर्ड बैठक में वार्ड 24 में विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाई गई। निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेपाल सिंह ने बताया कि स्वीकृत कार्य योजना के तहत सुमन विहार स्थित सद्भावना पार्क को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पार्क में आवश्यक सुधार और सुंदरीकरण से संबंधित कार्य कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को सुबह-शाम घूमने और बैठने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। जिसके लिए 11 लाख रुपये का बजट अलग से स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड की अलग-अलग सड़कों का निर्माण कराने के लिए करीब 90 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। वार्ड के अंतर्गत नुमाइश कैंप, केशवपुरी, सुमन विहार और पंचशील एवं श्यामा कौल कॉलोनी में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें