फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया से मारपीट, सिपाही पर पिस्टल तानने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दूधिया से मारपीट, सिपाही पर पिस्टल तानने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। दूधिया के साथ सिपाही व डेयरी मालिक सहित तीन ने मारपीट कर दी। सिपाही पर पिस्टल तानने का आरोप है। सिपाही व डेयरी मालिक पर बीस हजार रुपए लूटने का भी आरोप लगाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही सहित तीनों को हिरासत में लिया।
गांव अखलाकपुरा निवासी धर्मसिंह पुत्र अतर सिंह दूध बेचने का कारोबार करता है। धर्मसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को वह गांव सादपुर में रामबीर डीलर के यहां पशुओं का दूध निकाल रहा था। इसी दौरान गांव सादपुर निवासी अमित पुत्र हरबीर अपने दोस्त 112 नंबर की पुलिस की गाड़ी पर रहने वाले सिपाही अशोक और थाना ककरौली के गांव कम्हेड़ा निवासी दूध डेयरी मालिक रविंद्र कुमार वहां पर पहुंचे। इन तीनों ने दूधिया के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सिपाही ने दूधिया की कनपटी पर पिस्टल तान दी और बीस हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गांव में पहुंची और सिपाही सहित तीनों को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी गांव में पहुंचे और घटना की ग्रामीणों से जानकारी ली। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में सिपाही के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित दूधिया धर्मसिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस इस मामले को दूधिया और डेयरी मालिक के बीच पैसों के लेनदेन का मामला मानकर जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित दूधिया ने सिपाही सहित तीन के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें