देवबंद। जहीरपुर गांव में जीत का जश्न मना रहे समर्थकों द्वारा पटाखे जलाकर एक घर में फेंकने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
जहीरपुर गांव निवासी वलीउल्लाह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम वह अपने ताऊ के बेटे नईम अहमद के साथ घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान गाड़ियों और बाइकों में सवार लोगों का काफिला जीत का जश्न मनाते हुए वहां से गुजरा। जिसमें शामिल गांव के दो लोगों ने पटाखे जलाकर उनके घर में फेंक दिए। वलीउल्लाह का आरोप है कि जब उसने बाहर आकर घर में पटाखे फेंकने से मना किया तो उक्त लोग अपने कई साथियों के साथ घर में घुस गए तथा गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं बीच बचाव कराने आए नईम को भी उन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद