फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा हो या बेटी, सभी को शिक्षा दिलाएं : कुंवर हरबंश

Mon, 29 Dec 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुंवर हरबंश सिंह
विज्ञापन
छपार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक व सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुंवर हरबंश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय किसी के सामने विनती नहीं करता। किसी का अधिकार नहीं छीनता। कहा, बेटा व बेटी सभी को शिक्षा दिलाएं। भगवान राम के आदर्शों पर चले। कमजोर की मदद करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता एपी सिंह ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की मेरठ में बैंच व स्वर्णों के लिए आरक्षण की वकालत की।
विज्ञापन

रामपुर में रोहाना मार्ग पर स्थित एक वेंकट हाल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री सांसद बने ओर देश की सेवा करें व रक्षा करें। कृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी सिंह ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच मिलनी चाहिए। इससे गरीब को भी सस्ता न्याय मिल सकेगार।
बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की जांच करानी चाहिए। भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। प्रबोधानंद गिरि महामंडलेश्वर, पूर्व विधायक संगीत सोम, ठाकुर रामनाथ सिंह, मामेश ठाकुर, अक्षय पुंडीर, विजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र रावल, ठाकुर ओमबीर सिंह, समर पुंडीर, देवेन्द्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे। गणमान्य लोगों व बाहर से आए लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें