फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिविर में 39 विद्युत उपभोक्ताओं ने की शिकायत, 16 का निस्तारण

Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित विद्युत सुधार निवारण शिविर में 39 विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में करीब तीन लाख दस हजार रुपये का बकाया विद्युत बिल भी जमा कराया गया ।
विज्ञापन


कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर बुढ़ाना डिवीजन के एक्सईएन अजीत सिंह यादव के नेतृत्व में विद्युत सुधार निवारण शिविर आयोजित किया गया। एक्सईएन ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के 39 विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इसमें बिल संबंधी 21, मीटर संबंधी 11, विद्युत भर बढ़ाने संबंधी पांच शिकायतों के अलावा दो अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं ।
उन्होंने बताया कि 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में करीब तीन लाख दस हजार रुपये का बकाया विद्युत बिल भी जमा कराया गया ।
विज्ञापन

इस दौरान एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से कहा कि वह समय से अपना विद्युत बिल जमा कराकर परेशानी से बचें। शिविर में कुछ उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों पर कार्य में उदासीनता बरतने व समय से कार्य न करने का भी आरोप लगाया ।
शिविर में एसडीओ विद्युत लोकनाथ सिंह के अलावा जेई शाहपुर श्याम किशोर पंडित, जेई काकड़ा जयराम के अलावा जेई मीटर सैयद समर आदि सहित अन्य विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें