फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म और संस्कृति संरक्षण के लिए जागरूक रहे : डॉ. ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। धर्म विदुषी डॉ. ज्योति जैन ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए परिवार का संस्कारित होना आवश्यक है। धर्म व भारतीय संस्कृति संरक्षण के लिए जागरूक रहें। धार्मिक ग्रंथों का संरक्षण सर्वोपरि है।
बड़ा बाजार स्थित अलका जैन के निवास पर दिगंबर जैन महिला महासमिति महिला प्रकोष्ठ की मासिक सभा आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ मंगलाचरण व महासमिति प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात धार्मिक प्रश्नमंच तंबोला गेम कराए गए। डॉ. ज्योति जैन ने कहा कि जिनवाणी की रक्षा करना श्रावक का परम कर्तव्य होता है। आचार्यों ने ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए शास्त्रों की रचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजबाला अलका, पूनम, निर्मल, मीनाक्षी, रेनू, सीमा, ललिता, गीता, नमिता, शोभा, रजनी, पिंकी, डॉज्योति, आंचल, मोनिका, अतिशय, अजय प्रवक्ता, नीरज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें