फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरपुर वेटलैंड में जलकुंभी से बनेगी टोकरी बैग और पर्स : डीएम

विज्ञापन
हैदरपुर वेटलैंड पर पहुंचे डीएम अन्य अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
मीरापुर। हैदरपुर वेटलैंड में प्राकृतिक रूप से बड़ी मात्रा में पैदा होने वाली जलकुंभी के उपयोग से घरेलू सामान तैयार करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि वेटलैंड की झील में जलकुंभी बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। जलकुंभी को सुखाकर इसके पत्तों से टोकरी, बैग, पर्स, चप्पल सहित विभिन्न प्रकार के घरेलू उपयोगी सामान तैयार किए जा सकते हैं। स्थानीय महिलाओं को रोजगार और आय का साधन भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा, डीएफओ अभिनव राज और एसडीएम रश्मि लांबा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में इको रूट फाउंडेशन की ओर से स्थानीय महिलाओं को जलकुंभी से उपयोगी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
एनजीओ की डायरेक्टर अपर्णा तिवारी ने बताया कि महिलाओं को जलकुंभी से विभिन्न उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों में जलकुंभी से घरेलू सामान बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार मोनिका चौहान, वन क्षेत्राधिकारी अशोक शर्मा,रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें