फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुआ बरला-भोकरहेड़ी मार्ग

विज्ञापन
भोपा क्षेत्र में बरला-भोकरहेड़ी टूटे मार्ग से गुजरता बाइक सवार व किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा। मोरना से होकर जाने वाला बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिसके चलते यहां से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर छह गांवों के संपर्क मार्गों के साथ ही उत्तराखंड की सीमा को भी जोड़ता है। करीब चार माह पूर्व इस मार्ग को गड्ढों को मरम्मत के लिए बंद किया गया था, लेकिन अब तक मरम्मत न होने से ये गड्ढे करीब एक-एक फीट तक गहरे हो चुके हैं। इनके चलते यहां से कोई भी वाहन निकलना काफी मुश्किल भरा हो गया है।
कई बार ग्रामीणों द्वारा अफसरों से बदहाल मार्ग के निर्माण की मांग की गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जरा सी बारिश होने पर ही ये गड्ढे पानी भरने के कारण दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। गांव सिकंदरपुर, रहमतपुर-गड़वाड़ा के निकट तो इस मार्ग की हालत बेहद ही खस्ताहाल हो चुकी है।
विज्ञापन

- कई बार अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्ग की समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन इसकी ओर प्रशासन ध्यान नहीं देता। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर चलना हादसे को दावत देने के समान है। - कोमल, प्रधान गांव सिकंदरपुर
- यह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। यहां बसों की आवाजाही के साथ ही छोटे-बड़े अन्य वाहन भी बड़ी संख्या में दौड़ते हैं। कई गांवों के किसान भी आवागमन के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन प्रशासन इसकी तरफ जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। - योगेंद्र शर्मा, अधिवक्ता
- यह मार्ग कई गांवों को ही नहीं, उत्तराखंड की सीमाओं को भी यूपी से जोड़ता है। बेहद खस्ताहाल होने के कारण इस मार्ग से गुजरना बड़ी समस्या से जूझना है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराना चाहिए। - चौधरी उदयवीर सिंह, कस्बा भोकरहेड़ी
- कई वर्षों से इस मार्ग की हालत अत्यधिक खराब है। अनेकों बार शासन प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया है। टूटे-फूटे मार्ग के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देेता। - रेनू चौधरी, प्रधान, गांव रहमतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें