फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बार संघ के चुनाव में आज नामांकन और जांच, तैयार किए पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव की नामांकन और जांच प्रक्रिया सोमवार को होगी। दिनभर पैनल तैयार करने का सिलसिला चलता रहा। नामांकन के बाद जांच होगी। मंगलवार को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने पैनल तैयार किए और तैयारी के लिए बैठक की। फैंथम हॉल में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि मतदाता सूची में कुल 2369 अधिवक्ताओं के नाम शामिल है। सीओपी नंबर और फोटो अनिवार्य रहेगा। मतदान के समय सीओपी कार्ड ही मान्य होगा।
-
यह कमेटी कराएगी बार का चुनाव
एल्डर कमेटी के चेयरमैन नासिर अली, वरिष्ठ अधिवक्ता हासानंद शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया, चुनाव अधिकारी ललित शर्मा, रमेश चंद गोयल, ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर, सरब सिंह, कैलाश चंद, मनोज सौदाई, सतेश्वर तोमर चुनाव कराएंगे।
विज्ञापन

-

इस तरह होगा जिला बार संघ का चुनाव
- 09 फरवरी : दोपहर ढाई बजे तक नामांकन/जांच
- 10 फरवरी : नामांकन पत्रों की वापसी

- 13 फरवरी : फैंथम हॉल में सुबह 7.30 बजे से मतदान

- 14 फरवरी : सुबह 7.30 से मतगणना

जिला बार एसोसिएशन के पद और योग्यता
पद अनुभव संख्या
अध्यक्ष 25 वर्ष 01
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष 20 वर्ष 01
वरिष्ठ उपाध्यक्ष 15 वर्ष 02
उपाध्यक्ष 10 वर्ष 02
महासचिव 15 वर्ष 01
सहसचिव 10 वर्ष 03
कोषाध्यक्ष 10 वर्ष 01
वरिष्ठ सदस्य 10 वर्ष 06
सामान्य सदस्य 02 वर्ष 06

अधिवक्ताओं के चार पैनल के बीच मुकाबला
मुजफ्फरनगर। बार संघ के चुनाव में इस पर चार पैनल के प्रत्याशी मैदान में उतर सकते हैं। अध्यक्ष पद पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, अंजुम खान एडवोकेट और राजेश्वर दत्त त्यागी पैनल का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। उधर, अनिल जिंदल एडवोकेट के पैनल और प्रत्याशियों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें