मुजफ्फरनगर। जिला जज आरएन कक्कड़ ने कहा कि बार और बेंच में परस्पर समन्वय और मधुर संबंध होने चाहिए। ऐसा होने से न्यायिक प्रक्रिया सुदृढ़ होती है और वाद कारी को सुलभ न्याय मिलता है।
सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने जिला जज आरएन कक्कड़ का अभिनंदन किया। जनपद न्यायाधीश ने यहां की बार और बेंच के मधुर संबंध और उनकी कार्यशैली की सराहना की।
जिला जज द्वारा किए गए कार्यों और उनकी कार्यशैली के लिए उन्हें सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार गर्ग और महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक ने सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। खजान सिंह चौहान, मोल्हड़ सिंह, जिला बार संघ के अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह, सुरेंद्र कुमार मलिक, भारतवीर सिंह, चंद्रमणि शर्मा, यशपाल सिंह राठौर, डॉ. मीरा सक्सेना, सतेंद्र कुमार, सुनील कुमार, नीटू कुमार, सौरभ पंवार, सुधीर कुमार, राज सिंह रावत, ठाकुर अशोक कुशवाह, जिया लाल जैन आदि मौजूद रहे।
संचालन बिजेंद्र सिंह मलिक ने किया। उधर, सरकारी अधिवक्ताओं ने भी सेंट्रल हाल में सम्मान समारोह आयोजित कर जिला जज आरएन कक्कड़ का अभिनंदन किया। इस दौरान सभी जुडीशियल अधिकारियों के अलावा डीजीसी दुष्यंत त्यागी, एडीजीसी योगेश शर्मा, जितेंद्र त्यागी, पुष्पेंद्र मलिक, राजू मेहले, अंजुम खान, फिरोज अली, रीतू चौधरी, ठाकुर कुशलपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, विजयपाल, सीताराम आदि मौजूद रहे।