फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद बेअसर, स्टेशन पर चौकसी, खतौली में छह का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में तैनात पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से बंद का आह्वान बेअसर रहा। जिले के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चौकसी रही। खतौली में योजना का विरोध करने जा रहे छह युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली एक एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेन रदद रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार को जिलेभर में बाजार पूरी तरह खुले रही। बंद का असर कहीं नहीं दिखा। आम दिनों की तरह आवाजाही रही। जनशताब्दी ट्रेन रदद रहने के कारण यात्री वापस लौट गए जिस कारण स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर के रेलवे स्टेशन के अलावा जिलेभर के हॉल्ट और स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। उधर, शहर के सभी चौराहों व मुख्य स्थानों पर पुलिस तैनात रही। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व सीओ भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

इन ट्रेनों पर लगाया एहतियात का ब्रेक
अग्निपथ योजना के विरोध में सबसे ज्यादा नुकसान रेलवे संपत्ति को हुआ है। सोमवार को रेल मंत्रालय ने ट्रेनों का संचालन बडे स्तर पर रद्द किया था। जिस कारण सहारनपुर-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली एक एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेन रदद रही। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 4404 सुबह 5.26 बजे, 4600 सुबह 4.51 बजे, 4460 सुबह 6.51 बजे प जन शताब्दी एक्सप्रेस 12056 सुबह 8.42 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचती है। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 4403 शाम 7.50 बजे व 4459 शाम 4.46 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचती है। एक एक्सप्रेस सहित यह आधा दर्जन ट्रेन रद्द रही।
सिटी मजिस्ट्रेट ने की रेलवे स्टेशन की निगरानी
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ व सिविल पुलिस के कई निरीक्षकों के साथ सीओ सिटी कुलदीप सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार डेरा डाले रहे। संदिग्ध युवकों की तलाशी भी ली। उधर, सुरक्षा के मददेनजर रेलवे अधिकारियों द्वारा सोमवार को लाउड स्पीकर के माध्यम से युवकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने की अपील की जा रही थी।
यात्रियों को नहीं थी ट्रेन रद्द होने की जानकारी
दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने कहा कि ट्रेनों के रदद करने की जानकारी का प्रचार प्रसार कराना था लेकिन ऐसा नहीं किया जिस कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

विरोध करने जा रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा
खतौली। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे छह युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ खतौली राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रही थी। दो टुकड़ों में छह युवक पकड़े गए हैं। युवक राजपुर निवासी बंटी, मीरापुर दलपत निवासी परमजीत, तिलौरा निवासी मोंटी, राजपुर निवासी अंकित, मीरापुर दलपत निवासी गोविंद और विशाल को पुलिस ने पकड़ लिया। शांतिभंग में युवकों का चालन किया गया है। एसडीएम खतौली की कोर्ट में युवकों को पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मुजफरनगर में रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें