फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली के शहर में घुसने पर लगा प्रतिबंध, ई-रिक्शा के रूट तय किए

विज्ञापन
कोतवाली में व्यापारियों और पालिका सभासदों के साथ बैठक करते एसपी देहात डा. विद्यासागर मिश्र - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर उद्योग व्यापार मंडल की मांग पर पुलिस प्रशासन ने नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से चार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती नगर में की। इसके साथ ही ट्रैक्टर ट्राली और ई-रिक्शा के नगर में घुसने पर प्रतिबंध कर रिक्शाओं के रूट भी निर्धारित किए ।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी देहात डॉ. विद्या सागर मिश्र ने कोतवाली में व्यापारियों और सभासदों की संयुक्त बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए व्यापार मंडल द्वारा दिए ज्ञापन के मद्देनजर नगर की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए चार ट्रैफिक कांस्टेबलों की तैनाती की। साथ ही नगर को जाम से बचाने के लिए बाजारों व नगर के अंदर से ट्रैक्टर ट्राली का प्रवेश निषेध कर दिया और मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा को भी प्रतिबंधित कर दिया।
वहीं, पुलिस प्रशासन की इस घोषणा का स्वागत करते हुए नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने कहा कि जाम के कारण व्यापारी और राहगीरों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था, क्योंकि बाजार पहले से ही छोटे हैं, इसलिए ई-रिक्शा का रूट निर्धारित किया जाना जरूरी था। सिंघल ने व्यापारियों की मांग पूरी करने पर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इसमें सीओ चौब सिंह, इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा, सुभाष मित्तल, इसहाक बाले खां, जर्रार बेग, बालेंद्र सिंह, अजय गांधी, मो. शाहिद, सलीम ख्वाजा, सैयद हारिस, डॉ. असलम, महताब, आसिफ, लियाकत, हाजी मुस्तकीम, भोला, तौफीक जग्गी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें