मुजफ्फरनगर। पिछले साल दिसंबर में मेरठ रोड स्थित राना स्टील के परिसर में जीएसटी टीम पर हुए हमले में साजिश रचने के आरोपी बनाए गए पूर्व सांसद कादिर राना को राहत मिल गई है।
हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। वहलना चौक स्थित फैक्टरी में पांच दिसंबर को डीजीजीआई की मेरठ जोनल टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। इस दौरान टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राना समेत अन्य आरोपियों पर जानलेवा हमले और महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया गया था। िवेचना के दौरान पुलिस ने पूर्व सांसद कादिर राना को साजिश रचने का आरोपी बनाया था।
पूर्व सांसद ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, जिसे 24 दिसंबर 2024 को खारिज कर दिया गया था। बचाव पक्ष ने राहत के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।स