फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली

Sat, 23 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Balaji's grand procession of devotees - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले में बालाजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बालाजी की भक्ति में  पूरा शहर डूबा नजर आया। नगर में शोभायात्रा निकाली गई।प्रात: काल सात बजे  बालाजी का स्वर्ण श्रंगार हुआ।
विज्ञापन


दर्शन और आरती में डीएम डीके सिंह, एसएसपी केबी सिंह, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, भीम सेन कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अतिथियों ने पूजा कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

सुबह नौ बजे बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर सवार हुए। शोभायात्रा में उत्तर भारत के 11 बैंड, 51 झांकियां शामिल हई। महाराष्ट्र 51 ढोल और मुखौटा नृत्य ने अलग छाप छोडी। रथयात्रा को श्रद्धालु अपने हाथों से खींचते चल रहे थे।
विज्ञापन


रथयात्रा मार्ग बाबा के लाल ध्वजों, तोरणद्वारों से सजाया गया। रथयात्रा नईमंडी में मंदिर परिसर से शुरु होकर नईमंडी के विभिन्न मार्गों से होती हुई भोपा पुल से शहर में पहुंची। शहर सीट से बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा प्रसाद वितरित किया।

सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉ. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में रथयात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला सजग दिखाई दिया। 
शोभायात्रा में मंदिर समिति के श्रीचंद किरण, भीमसेन कंसल, संजय मित्तल, सुरेशचंद बंसल, हरिशंकर तायल, अशोक कुमार, सुशील गर्ग, अमरीश सिंघल, रविंद्र जैन, अनु, लक्की, अमन, मनोज खंडेलवाल का मुख्य सहयोग रहा। उधर, छपार में श्री भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

श्री बालाजी धाम सेवा समिति, छपार के सौजन्य से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मौके पर अमित गुप्ता, रोहित मोदी, अनुज गोयल, चिंटू कर्णवाल, संजय कौशिक, दीपक त्यागी,  जसबीर कश्यप, सुमित वर्मा, आशु, सुखदत्त शर्मा का सहयोग रहा। वहीं, मीरापुर में श्री बाला जी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें