फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने एसई ऑफिस पर दिया धरना

विज्ञापन
लक्ष्मण विहार में अधीक्षण अभियंता का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों पर फर्जी मुकदमे करने और कोल्हू संचालकों का शोषण किए जाने के विरोध में अधीक्षण अभियंता के दफ्तर का घेराव किया। बिजली विभाग के अफसरों को अपने बीच बैठाकर किसानों की समस्या बताई। अफसरों ने किसानों को उत्पीड़न नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मण विहार स्थित एसई के दफ्तर पर भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान और युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। अफसरों का घेराव करते हुए किसानों ने एसई ग्रामीण मुकेश कुमार, एक्सईएन द्वितीय अरुण भारती, एक्सईएन प्रथम यतेंद्र कुमार को अपने बीच में बैठाए रखा। तहसीलदार सदर भी हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि जिले के बिजलीघरों पर उसी गांव के कर्मचारी तैनात हैं, जो किसानों का शोषण करा रहे हैं। कोल्हू संचालकों की निर्धारित रसीद काटने के बाद भी दो से तीन लाख का जुर्माना लगाया जा रहा है। कोल्हू मालिकों से विभाग अवैध वसूली कर रहा है। गांव के कर्मचारियों को दूसरे स्थानों पर भेजा जाए। किसानों के विरुद्ध जो फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इन्हें समाप्त किया जाए। डार्क जोन से बाहर निकले किसानों को ट्यूबवेल का सामान नहीं मिल रहा है, यह उपलब्ध कराया जाए।
चेतावनी दी कि पांच नवंबर में लालूखेडी में बड़ी पंचायत होगी। बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सतीश भारद्वाज, कुशलवीर, समद राइन, पीयूष पंवार, विशाल शर्मा बंटी, विकास चौधरी, मुकेश ठाकुर, हरिओम ठाकुर, नरेंद्र मलिक, शाहिद आलम, मैनपाल, महबूब अली, प्रेमसिंह, दीपक चौधरी, राकेश चौधरी, दानृिश, लोकमणि त्यागी, आशु मलिक, रोशन पंडित, विजय राठी, माजिद राना, जितेंद्र प्रधान आदि रहे। अफसरों ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसी के खिलाफ भी फर्जी मुकदमा नहीं होगा। विभाग किसी का उत्पीड़न नहीं करेगा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें