फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में प्रस्ताव पास करें 

Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बजरंग दल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि उनका संगठन राम मंदिर, गोरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए काम करेगा। केंद्र सरकार को अब राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में प्रस्ताव लाना चाहिए। लव जेहाद, लैंड जेहाद के खिलाफ देश में बजरंग दल 51 लाख सदस्य बनाएगा। केंद्र सरकार को गोमांस निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए। 
विज्ञापन


बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में बलराज डूंगर ने कहा कि इस समय केंद्र और प्रदेश में हिंदूवादी सरकारें हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में प्रस्ताव पास करें और मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा कि बजरंग दल छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाएगा।

सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर ही अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के केरल, बंगाल और तमिलनाडु राज्यों में खुलेआम गोहत्या हो रही हैं। केंद्र सरकार को गोमांस निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए। राम-कृष्ण और महावीर की धरती पर गोहत्या कलंक है। उन्होंने कहा कि नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने का काम लव जेहाद के अंतर्गत किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह जमीनों पर कब्जा करने का काम भी एक समुदाय के लोग कर रहे हैं। बजरंग दल देश की आंतरिक सुरक्षा को देखते हुए पूरे देश में 51 लाख और मेरठ प्रांत में दो लाख सदस्य बनाएगा। वार्ता में विहिप जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल, विभागाध्यक्ष ललित माहेश्वरी, प्रांत संपर्क प्रमुख राधेश्याम विश्वकर्मा, सहमंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला सह संयोजक विकास अग्रवाल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें