फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जीएसटी टीम पर हमले, दुर्व्यवहार में दो आरोपियों की जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राना स्टील में जीएसटी टीम पर हमले और दुर्व्यहार के प्रकरण में आरोपी बनाए गए शाहने आलम और पंकज कुमार की जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली गई। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-नौ की पीठासीन अधिकारी ज्योति सिंह ने सुनवाई की।
पुलिस जांच के बाद आरोपी बनाए गए शाहने आलम और पंकज कुमार को पुलिस ने अलग-अलग तिथियों में गिरफ्तार कर लिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट में दोनों की जमानत अर्जी खारिज हो गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष का कहना था कि नामजदगी गलत है। सरकारी कार्य में कोई बाधा नहीं डाली गई। प्रथम सूचना रिपोर्ट में भी अभियुक्त नामजद नहीं थे। अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें