सिलिंडर बाहर निकालने में भी झुलसा युवक
बताया गया कि आग लगे सिलिंडर को घर से बाहर निकालने के दौरान जैद के चाचा भी झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने जुटाई जानकारी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी के अनुसार परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर घरेलू गैस उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और नियमित जांच की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।