फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सू की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
खतौली में स्थित रवापुरी सठेड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में विजेता टीम को दी ट्र? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बड़सू की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

खतौली। गांव सठेड़ी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बड़सू की टीम ने खतौली को 29 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। बड़सू टीम के मोनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता-उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गांव सठेड़ी में डॉ मनोज शर्मा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बड़सू व खतौली की टीमों के बीच खेला गया। बड़सू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 156 रन बनाए। जवाब में खतौली की टीम महज 127 रन पर सिमट गई, जिसके चलते बड़सू ने 29 रन से यह मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच बड़सू टीम के खिलाड़ी मोनू को दिया गया। मुख्य अतिथि सचिन आर्य द्वारा विजेता टीम को 15 हजार नगद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 2100 रुपये नगद व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेंट्री आदेश कुमार ने की। आयोजन में मोंटी राजपूत, संजीव कुमार, नितिन कुमार, विनीत कुमार, अंकित कुमार, शोएब, अनुज प्रजापति, देवेंद्र शर्मा, आदेश कुमार, अतुल राजपूत, संपन्न राजपूत, रोहताश शर्मा, सुभाष शर्मा, आदेश और मुकेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें