फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ्ट में लिपटने से बच्ची की मौत, भाई का हाथ कटा       

Wed, 25 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गन्ना कोल्हू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुरी के गांव चंदसीना में कोल्हू की साफ्ट में शॉल समेत लिपटने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके छह वर्षीय भाई का साफ्ट की चपेट में आने से हाथ कट गया। बालक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया।      
विज्ञापन


रतननपुरी के गांव चंदसीना निवासी फुरकान पुत्र हासिम की ट्यूबवेल पर कोल्हू भी लगा है। गांव के रहने वाले काले उर्फ सदाकत पुत्र मंगता की नौ वर्ष की बच्ची फरहीन और छह वर्षीय फरहान सोमवार को कोल्हू में खेल रहे थे। उस वक्त ट्यूबवेल चल रही थी।

दोनों बच्चे खेलते हुए पुली की साफ्ट के पास पहुंच गए। फरहीन ने शॉल ओढ़ रखा था। अचानक शॉल बिजली के मोटर से चल रही पुली की साफ्ट में लिपट गया। शॉल के साथ बच्ची भी साफ्ट में लिपटी चली गई। साथ में खेल रहा भाई फरहान भी साफ्ट में लिपट गया। 
विज्ञापन


बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और मोटर को बंद किया, लेकिन तब तक फरहीन ने दम तोड़ दिया। बहन के साथ में साफ्ट में लिपटे भाई का हाथ कट गया। ग्रामीण तुरंत घायल बालक को लेकर बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। सोमवार शाम के समय गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें