फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन घोड़ा-गाड़ी के वैतरणी में उतरे कई उम्मीदवार      

Wed, 25 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए रुपयों के संबंध में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नामांकन मंगलवार को समाप्त हो गए। अब नामांकन-पत्रों की स्क्रूटनी होगी। शहर सीट समेत सभी विधानसभाओं में चुनावी वैतरणी में उतरे कई उम्मीदवार सफारी सवार हैं तो कोई बे-कार है। रणभूमि के महारथी बिन घोड़ा-गाड़ी के ताल ठोक रहे हैं। शहर सीट पर सपा के गौरव स्वरूप पैदल हैं, जबकि कई और प्रत्याशी लग्जरी कारों के मालिक हैं।       
विज्ञापन

नामांकन के बाद चुनावी माहौल गरम हो गया है। नेताओं और समर्थकों ने प्रचार की कमान थाम ली है। इसके लिए गांव-गांव दस्तक दी जा रही है। वोटरों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। लंबे-चौड़े विकास कार्य कराने की घोषणाएं हो रही हैं। ताज्जुब है कि घोषणाओं की झड़ी लगाने वाले कई नेता बिन घोड़ा-गाड़ी के मैदान में ताल ठोक रहे हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक शहर सीट से सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप के पास कोई वाहन नहीं है।

बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा भी पैदल हैं। बुढ़ाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक टाटा सफारी के मालिक हैं। पूर्व सांसद कादिर राना की पत्नी बसपा प्रत्याशी सईदा बेगम बिन घोड़ा-गाड़ी के हैं। चरथावल से बसपा प्रत्याशी नूर सलीम राना स्कार्पियो पर सवार हैं, जबकि सपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी फॉरच्यूनर लेकर मैदान में डटे हैं। खतौली विधानसभा में सपा प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान टाटा सफारी और मारुति स्विफ्ट के मालिक हैं। बसपा प्रत्याशी शिवान सैनी पैदल हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही मीरापुर में भाजपा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना टाटा सफारी पर सवार होकर चुनावी वैतरणी में उतरे हैं। नवाजिश आलम महेंद्रा जीप से दमदख लगा रहे हैं। सपा के लियाकत अली और रालोद की मिथलेश पाल पैदल हैं। पुरकाजी विधानसभा में बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार और रालोद प्रत्याशी छोटी बेगम पैदल हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद ऊंटवाल हीरो होंडा बाइक पर सवार हैं। इसके अलावा भी कई निर्दलीय उम्मीदवार बिन घोड़ा-गाड़ी के चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।      

मीरापुर में चेकिंग में 3.70 लाख पकड़े 
मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बीआईटी चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक कार से तीन लाख 70 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने पूछताछ के बाद रुपये कार मालिक को लौटा दिए।
मंगलवार दोपहर बीआईटी चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट मदनपाल सिंह गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर से कोटद्वार कार से जा रहे अभिषेक पुत्र सुनील कुमार व कार चालक शौकत पुत्र जमील को पुलिस ने रोका और कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 3 लाख 70 हजार रुपये की नगदी मिली। इस नगदी के बारे पुलिस ने सुनील कुमार से पूछताछ की तो उसने बताया कि कोटद्वार में उनकी बहन के यहां शादी है। इन रुपयों से शादी का सामान खरीदा जाना है। पुलिस को शादी के कार्ड भी दिखाए गए। पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल से संतुष्ट होकर पकड़ी गई नगदी वापस कर दोनों युवकों को जाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें