फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजेएमसी में आयुष ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेएमसी में आयुष ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एमजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों का रिजल्ट शानदार रहा।
आयुष गुप्ता ने 80.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। अपर्णा त्यागी ने 80.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। सुशांत त्यागी ने 79.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पाया। मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रदर्शनी में छात्राओं ने हुनर का प्रदर्शन किया
खतौली। गंगनहर घाट पर सोमवार को मिशन शक्ति के तहत कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। नवनिर्मित गंगनहर घाट पर राज्य ललित कला अकादमी और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग को देख अतिथियों ने उनका हौसला बढ़ाया। विधायक विक्रम सैनी ने सभी छात्राओं को प्रतियोगिता में भागीदारी संबंधी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि पंकज भटनागर, नगरपालिका ईओ जेपी यादव, भावेश गुप्ता, अरविंद वर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजीव मिश्रा और नितिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें