सीओ ने बैंकों के शाखा प्रबंधक के साथ मंथन किया
जानसठ। बैंकों की सुरक्षा के दृष्टि के मद्देनजर सीओ ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक के साथ बैठक में विचार विमर्श किया।
सोमवार को कस्बे में स्थित पुलिस चौकी में सीओ शकील अहमद द्वारा क्षेत्र के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। शाखा प्रबंधकों को बैंक की सुरक्षा की दृष्टि हेतु दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया। बैठक में सीओ ने कहा कि बैंक में किसी भी प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और बैंक के ताला चाबियों को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। बिना वजह बैंक में अनजान व्यक्ति के घूमने की सूचना पुलिस को दी जाए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त रखे जाएं और उनकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे बैंक में घटित होने वाली घटनाओं को रोका जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी व क्षेत्र के बैंक शाखा प्रबंधक मौजूद रहे