फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोरना से शुकतीर्थ मार्ग पर पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि सच सामने आएगा और भाजपा सरकार की और फजीहत होगी।
विज्ञापन

किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोज माड़ी के नेतृत्व में सद्बुद्धि कांग्रेस यात्रा निकाली गई। इसमें यूथ, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक और सेवादल कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इसके बाद गांव बहुपुरा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में चंदा चोरी से भाजपा का हिंदुत्व का मुखौटा उतर गया है। कटारिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चोरी प्रकरण में बड़े चेहरों को बचाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पदयात्रा में सलमान सईद, नेमपाल प्रधान, तेजपाल, राजीव, डॉ जफर, नौशाद, रोहिताश, अफसाना अंसारी, सद्दाम और हर्ष राणा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें