फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण को जागरूकता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण को जागरूकता अभियान शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं विश्व जनसंख्या पखवाड़े के तहत सोमवार को जन जागरूकता अभियान शुरू हुआ। सीएमओ कार्यालय से माइकिंग रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन रिक्शों से माइकिंग द्वारा लोगों को संचारी रोगों के नियंत्रण और जनसंख्या स्थिरता के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नसबंदी में पुरुष भूमिका पर विशेष जोर दिया जा रहा है। परिवार को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी पुरुषों की होती है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.राजीव निगम ने बताया कि बघरा तथा बुढ़ाना में जनसंख्या पखवाड़े के तहत शिविर लगाए गए हैं, जिसमें सीएचसी बुढ़ाना में 21 महिलाओं ने नसबंदी कराई, 60 महिलाओं ने कॉपरटी तथा 40 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन का लाभ लिया। शिविर में एक पुरुष नसबंदी हुई। डॉ. निगम ने बताया जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 24 जुलाई तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी नौ ब्लॉक में प्रत्येक सीएचसी-पीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान एसीएमओ अधिकारी डॉ. वीके सिंह, डॉ. राजीव निगम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार, जिला कम्यूनिटी प्रोग्राम ऑफिसर अनुज कुमार, डॉ. दिव्यांक व जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ खालिद हुसैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें