पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालय परिसर तथा विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। अधिकारियों व विधायक ने क्षेत्र की जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
सुबह करीब 11 बजे शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजीव कुमार ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट, सीओ विनय गौतम, अधिशासी अधिकारी ओमगिरि तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक कुमार के साथ तहसील परिसर में नीम, बरगद व पीपल के पौधे लगवाए। उपजिलाधिकारी व विधायक ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाएं। स्टेट बैंक परिसर में क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कौशल ने पौधरोपण किया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, अधिशासी अधिकारी ओमगिरि व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजीव कुमार ने आंवला, नीबू व फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर वन विभाग के निरीक्षक नेत्रपाल सिंह, छात्रा अजमा खान, परी अग्रवाल, रिचा विश्वकर्मा व आभा आदि मौजूद रहीं। ग्राम पंचायत कमरूद्दीननगर, बिराल व कुरालसी गांव में ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में अटल भूजल योजना के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर पृथ्वीराज सिंह, हरीश कुमार, हुकुम सिंह, अंजली, राधिका व रजनीश कुमार शामिल रहे। इस टीम ने विभिन्न प्रकार के छाया, फूल व फलदार पौधे लगाए। अध्यापिका रेणु ने अपने घर के अंदर किचन गार्डन में फलदार पौधे लगाए।
विश्व पर्यावरण दिवस पर कमरूद्दीननगर गांव में पौधरोपण करते ग्रामीण व ग्राम प्रधान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR