खतौली के गांव अंतवाड़ा को स्टार विलेज के रुप में चयनित होने का प्रधान पति को प्रमाण सौंपते वाशिंग
- फोटो : KHATAULI
विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव अंतवाड़ा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर बिटटू कसाना ने अपनी टीम की देखरेख में संपन्न कराई। प्रतियोगिता के आयोजन में अर्थ डे नेटवर्क के प्रतिनिधि अनिल अरोड़ा भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गांव के युवा जागृति मंच की ओर से प्राइमरी स्कूल में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किय गया। प्रतियोगिता में सेवानिवृत्त दूरसंचार विभाग के डीजीए ओपी सिंह मेरठ के जोनल मजिस्ट्रेट विपिन मोरल, पीसीएस कृष्ण कुमार, फरीदाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीपक अधाना, दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर उमा आर्य, दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर बिटटू कसाना। इस प्रतियोगिता में खतौली के अलावा अन्य जनपदों के स्कूलों से करीब 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता तीन राउंड में कराई गई। प्रतियोगिता में छात्र अजय कुमार ने प्रथम, अतिश्य जैन ने द्वितीय तथा आयुष वशिष्ठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों और ग्रामीणों की ओर से विजेता बच्चों को नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान के पति जितेंद्र कुमार, बीडीसी सदस्य दिग्विजय, सचिन, प्रताप गुर्जर, रामसिंह, पूर्व प्रधान रकम सिंह, राजबीर एडवोकेट, बिजेंद्र एडवोकेट, सोनी एडवोकेट, सुरेश पाल, अंतराम, मदन सिंह आदि उपस्थित रहे।