फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागे अधिकारी: स्कूली वाहन चेक किए, पांच का चालान

विज्ञापन
स्कूली वाहनों की चेकिंग करते परिवहन टैक्स अधिकारी इरशाद अली - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो स्कूूली बसों की भिंडत में दो बच्चों की मौत व कई बच्चों के घायल होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जागे है। शुक्रवार को एएसपी, एआरटीओ व सीओ सिटी ने बैठक की, जिसमें सभी स्कूलों से बसों की सूची मंगाने व भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। उधर, परिवहन कर अधिकारी ने अभियान चलाकर तीस वाहनों को चेक कर पांच स्कूूली बसों का चालान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हादसे के बाद एसएसपी ने सख्ती दिखाई थी। उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए एएसपी अर्पित विजय वर्गीय, एआरटीओ सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह की एक टीम बनाकर सभी स्कूलों के वाहनों को चेक करने को कहा था। तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की। एआरटीओ ने बताया, कि बैठक में स्कूलों के सभी परिवहन वाहनों की सूची मंगायी जाएगी ताकि बसों के बारे में परिवहन कार्यालय में दर्ज एंट्री व अन्य कागजों की जानकारी की जा सके। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी चेक होंगे। उधर, परिवहन कर अधिकारी इरशाद अली ने अभियान चलाया। उन्होंने तीस वाहनों को चेक किया। इस दौरान पल्स एकेडमी, गोल्डन बेल्स, एंबिएंस एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की पांच का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया, कि स्कूलों से वाहनों की सूची आने के बाद बड़ा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें