फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मलेरिया विभाग में राजकीय कार्य का ऑडिट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला मलेरिया विभाग में सहारनपुर से पहुंची अधिकारियों की टीम ने राजकीय कार्यों का ऑडिट किया। इस दौरान डेड स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों का रखरखाव एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि सहारनपुर से कुलदीप भारद्वाज और देवदत्त आर्य के नेतृत्व में ऑडिट टीम मंगलवार सुबह उनके कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों ने संचालित की जा रही योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही कर्मचारियों की सर्विस बुक एवं अन्य दस्तावेजों एवं रिकार्ड के बारे में जानकारी ली गई। बताया कि दो दिन पहले पत्र के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर उन्हें राजकीय ऑडिट की जानकारी दी गई थी। इस बीच टीम मंगलवार को आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें