मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के बेड़े में दो अनुबंधित बस शामिल हुई हैं। अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों बसों को सहारनपुर जनपद मार्ग पर संचालित किया है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों नई बसों को सहारनपुर मार्ग पर संचालित किया गया है। इस मार्ग पर अब एक दर्जन अनुबंधित बसें हो गई हैं। वहीं निगम की भी दो दर्जन बसें यात्रियों की सेवा में लगाई गई हैं। कुछ दिन पहले भी दो नई अनुबंधित बसों का बड़ौत मार्ग पर संचालन किया गया है। मुख्यालय से और भी नई बसों को मांगा गया है।