फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, मुफ्त रिचार्ज के लिंक पर न करें क्लिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने की खुशी में भारतीय यूजर्स को तीन माह का रिचार्ज मुफ्त में दिया जा रहा है। यह योजना केवल बीस अप्रैल तक है। यह सब साइबर अपराधियों की ठगी की बड़ी योजना हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि साइबर अपराधी ठगी के लिए आए दिन नए नए तरीके खोज कर अपनी करतूत को अंजाम देते है। उनके द्वारा गूगल पर भी विभिन्न बैंकों के टोल फ्री नंबर भी अपलोड किए हुए है। इन नंबरों को डायल करने वाले लोग ठगी का शिकार हो जाते है। इसी तरह अब इन अपराधियों ने प्रदेश में योगी सरकार बनने की खुशी का फायदा उठाने के लिए सोशल मीडिया पर संदेश वायरल किया हुआ हैं। बाकायदा इसका एक लिंक भी भेजा हैं। कहा गया कि जिस किसी के पास जीओ, एयरटेल व वीआई का सिम है, वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। इसके लिए लिंक को क्लीक करना होगा, इसके बाद ही योजना का लाभ मिलेगा।
यह सब साइबर अपराधियों की ठगी की योजना हैं। लिंक क्लीक करने पर साइबर अपराधी के पास बैंक व मोबाइल का डाटा पहुंच जाएगा। इसलिए ऐसे लिंक पर कभी क्लीक न करें। बल्कि सावधान रहें। - कर्मवीर सिंह, एक्सपर्ट, साइबर अपराध।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें