फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलड़ा में कब्र तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
बेलडा गांव में कब्र क्षतिग्रस्त किए जाने पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बेलड़ा में माहौल खराब करने की कोशिश
विज्ञापन

भोपा। गांव बेलड़ा में असामाजिक तत्वों ने कब्रों के तकिये तोड़कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत करते हुए कब्र ठीक कराईं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा में बस स्टैंड के पास शिया समाज के कब्रिस्तान हैं। बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान में घुसकर वहां बनीं तीन पक्की कब्रों के तकिये व एक मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर घटना की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान जा पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी शरारती तत्व की करतूत बताते हुए गुस्साए ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। कब्रिस्तान की प्रबंध कमेटी की ओर से घटना की तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपा के बेलडा गांव में क्षतिग्रस्त की गई कब्र।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें