फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के दोबारा अपहरण का प्रयास, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। अपहरण कर ले जाई गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया था। शुक्रवार को उसी युवती को आरोपी युवक ने अपने चाचा की मदद से दोबारा अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर बाइक छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण शमसाद की पुत्री 16 अप्रैल को घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा था। तब 22 अप्रैल को पीडित शमसाद ने थाने पर तहरीर देकर पास के ही गांव कमहेड़ा निवासी एक परिवार के पांच लोगों पर युवती का अपहरण कर ले जाने और बेटी के बारे में जानकारी करने पर गाली गलौज और मारपीट करने का फय्याज व उसकी पत्नी वकीला और पुत्री छोटी व गुलिस्तां और पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव कमहेड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। युवती पुलिस ने बरामद कर ली थी।
शुक्रवार दोपहर फिर आरोपी युवक आस मोहम्मद बाइक पर अपने चाचा के साथ गांव में पीड़ित शमसाद के घर पर आया और शमसाद व उसकी पुत्र वधु नाजरीन की आंखों में मिर्च डाल कर उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने शमशाद को हेलमेट से हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। तब आरोपी युवक और उसका चाचा बाइक छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल व उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराकर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें