फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गार्ड को धमकी देकर प्लाट पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में बेशकीमती प्लाट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को धमकी देकर जमीन कब्जाने का प्रयास किया गया है। भोपा रोड़ स्थित न्यायिक अधिकारियों के परिजनों की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ नई मंडी थाने में मुकदमा कायम हुआ है।
विज्ञापन


द्वारकापुरी निवासी विवेक मित्तल का कहना है भोपा रोड स्थित आनंद नर्सिंग होम से मिली हुई उनकी माता शशि मित्तल एवं चाची अरुणा मित्तल ने बैनामे से जमीन खरीदी थी। इस भूमि की चहारदीवारी करके पेड़ लगाकर काबिज है। मुख्य द्वार पर परिवार के नाम की पट्टिका लगी है। आरोप है पटेलनगर निवासी सुरेंद्र शर्मा आदि के विरुद्ध जमीन पर कब्जे में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए दीवानी न्यायालय में वाद दायर कर रखा है। इस मुकदमे की पैरवी वादी के चाचा सेवानिवृत्त जिला जज विजय मित्तल कर रहे हैं। आरोप है 18 अक्तूबर को आरोपियों ने मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड को धमकाते हुए प्लाट में घुसने का प्रयास किया। मोबाइल फोन से कुर्सी पर चढ़कर जबरन प्लाट के मुख्य द्वार से वीडियो बनाया। शशि मित्तल के बेटे एवं वादी के भाई निकुंज मित्तल वर्तमान में बरेली में अपर जिला जज है। वहीं अरुणा मित्तल के बेटे प्रशांत मित्तल बिजनौर में अपर जिला जज के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें