फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मार्केट में दुकानें जलाने के प्रयास

विज्ञापन
नगर की तहसील मार्किट में देर रात्रि आगजनी के प्रयास के बाद बंद पडी दुकानें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तहसील मार्केट में दुकानें जलाने की कोशिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बगल में ही स्थित पुरानी तहसील मार्केट में सोमवार रात को एक युवक ने दुकानों में आग लगने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन दुकानों में आग लगाने के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।
शहर कोतवाली के बगल में स्थित पुरानी तहसील मार्केट के बेसमेंट में जूतों की कई दुकानें हैं। सोमवार देर रात एक नशेड़ी युवक ने इनमें से तीन दुकानों के बाहर कूड़ा-करकट व गत्ते-कागज इकट्ठे कर उनमें आग लगा दी। बेसमेंट से धुआं व लपटें निकलने पर दुकानों में आग लगाए जाने की चर्चा उड़ गई, जिस पर लोग आग बुझ़ाने के लिए वहां पहुंच गए। लोगों को देख नशेड़ी युवक वहां से भाग निकला, जो भागते हुए वहीं लगे एक सीसीटीसी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर दुकानों के बाहर लगाई गई आग को बुझाया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ युवक मोतीमहल निवासी आकाश है, जिसके खिलाफ दुकानदार हाजी इरशाद निवासी खालापार ने आगजनी के प्रयास की तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी आकाश पुत्र सुनील को भी हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र के कई गांवों में शांति के लिए बैठक
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सीएए को लेकर चल रहे गतिरोध और एक वर्ग के लोगों में इसे लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए कई गांवों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों को सीएए के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के गांव शेरनगर, बागोवाली, बझेड़ी, रथेड़ी, कूकड़ा व बिलासपुर में शांति समिति की इन बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें समस्त चौकी प्रभारियों के साथ ही बीट कांस्टेबलों का भी सहयोग लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बैठकों के दौरान ग्रामीणों को सीएए के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए उनसे भ्रमित करने वाले तत्वों से दूर रहने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें