फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तापमान के साथ बढ़ा नजला, खांसी और बुखार का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तापमान बढ़ने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ गया है। लोगों को नजला, खांसी और बुखार घेर रहा है। इसका कारण अचानक से ठंडी चीजों का सेवन माना जा रहा है।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। तेज धूप के कारण शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा पैदा हो रहा है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। बताया कि मौसम परिवर्तन और लगातार बढ़ रहे तापमान से प्रभावित मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
आइस्क्रीम और ठंडे पानी के सेवन से लोगों को नजला, खांसी जकड़ रहा है। वायरल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ गया है। खानपान में बदलाव के कारण पेट संबंधी बीमारियां भी परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन



गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ेगा हीट स्ट्रोक का खतरा


डॉ.योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ अक्सर बाहर रहने वाले लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर शरीर से पसीने के रूप में गर्मी निकलती रहती है, लेकिन कुछ स्थितियों में शरीर स्वाभाविक रूप से ठंडक नहीं ले पाता। इसके कारण यह समस्या होती है। ऐसे में पानी का सेवन करते रहें। खीरा आदि का सेवन करें।
विज्ञापन




बढ़ते तापमान में बरतें सावधानी, करें ये उपाय
- ठंडे के पानी के सेवन और कोल्ड ड्रिंक से करें परहेज।
- धूप के समय घर से बाहर निकलें तो शुद्ध पानी पीते रहें।
- घर में रखा बासी भोजन न करें, कर सकता है बीमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें