फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के श्रीबालाजी रोड पर पेंट्स व्यापारी पर देर शाम चार युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद हमला कर दिया। मौके पर इकट्ठा हुए व्यापारियों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी निवासी अजय कुमार की श्रीबालाजी रोड पर रंग-रोगन की दुकान है। अजय के बगल वाली दुकान इन्वर्टर-बैटरे की है, जो देर शाम बंद हो गई थी। देर शाम अजय कुुमार दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और अजय से पड़ोसी दुकानदार की बंद दुकान देख फोन पर उनसे बात कराने के लिए कहा। व्यापारी ने अपने मोबाइल से युवकों की इन्वर्टर-बैटरी शॉप के दुकानदार से बात करा दी, जिसके बाद युवक लौट गए। चंद मिनट बाद दोनों युवक फिर अजय की दुकान पर पहुंचे और फिर से पड़ोसी दुकानदार से मोबाइल पर बात कराने के लिए कहा। अजय ने बात कराने से इंकार कर दिया, जिस पर उनकी युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों युवकों ने कॉल करके दो अन्य युवकों को वहां बुला लिया, जिसके बाद चारों ने अजय कुमार पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंच गए और दो हमलावरों को घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि फरार हुए दोनों युवकों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें