फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बर्दाश्त नहीं होगा अति पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मेलन में सरकार से शोषण पर रोक लगाने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि ओबीसी आरक्षण का लाभ संपन्न वर्ग के लोग उठा रहे हैं।
टाउन हॉल मैदान में अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से स्थापना दिवस कार्यक्रम जागरुकता महा सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा अति पिछड़ा वर्ग की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। जब तक अति पिछड़ा वर्ग को उनके अधिकार नहीं मिलते, वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दबंग अति पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार व शोषण बढ़ाते जा रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोषण करने वाले उन्हें लठ उठाने पर मजबूर न करें। सरकार अति पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जगदीश प्रजापति ने की। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, अंकित कश्यप, रामपाल पाल, डॉ. राजवीर प्रजापति, प्रदीप सैनी, शांता प्रकाश विश्वकर्मा, रणवीर सैनी, गौतम सैन, रामनिवास प्रजापति एडवोकेट शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें