-राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर सांसद की सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल की ओर से राणा सांगा पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। सांसद का पुतला जलाया गया।
शनिवार को रतनपुरी में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने हरिओम सोम और मनोज राणा के नेतृत्व में रतनपुरी बस स्टैंड पर राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व टेलीफोन एक्सचेंज के पास सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला भी फूंका गया। हरिओम सोम ने बताया कि सपा सांसद ने क्षत्रिय वीर शिरोमणि राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देकर क्षत्रिय समाज का अपमान किया है।
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर सांसद की सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जयवीर सोम, सत्यजीत सोम, कुंवर सिंह, पिंकू सोम, अनुज सोम, शुभम, सन्नी, कुलदीप, मनीष, राहुल उपस्थित रहे।
राणा सांगा के अपमान को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद की ओर से राणा सांगा का अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम मोनालिसा जौहरी को सौंपा।
भाकियू क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि राणा सांगा का अपमान किया जाना निंदनीय है। ऐसे लोगों की सदस्यता निरस्त कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। महापुरुषों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा, जिलाध्यक्ष ठाकुर जोनी चौहान, बसंत सोम, सुंदर, हितेश, अनिरुद्ध, विपिन, प्रयांशु, चिराग शामिल रहे।