फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह में समस्याओं के निदान का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह में समस्याओं के निराकरण का आश्वासन
विज्ञापन

तितावी। भूमि अधिग्रहण एवं गन्ना भुगतान को लेकर लालूखेड़ी बस स्टैंड पर होने वाली भाकियू की महापंचायत बारिश के चलते स्थगित कर दी गई थी। बावजूद इसके जिला प्रशासन भारी अमले के साथ पंचायत स्थल पर पहुंचा। भाकियू नेताओं के साथ वार्ता कर दो सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि बारिश के कारण महापंचायत को स्थगित कर दिया गया था। एडीएम वित्त आलोक कमार यहां पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से बातचीत हुई। साथ में जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता राजन पांडे, डीएफसी रेलवे के सहायक प्रबंधक मदन गौतम और चीनी मिलों के गन्ना प्रबंधक भी मौजूद रहे। राकेश टिकैत ने कहा कि यह हाईवे निर्माण कार्य चालू नहीं होने दिया जाएगा। पहले किसानों की समस्याओं का हल निकालना होगा। इस पर अधिकारियों ने दो सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल महासचिव राजू अहलावत, धीरज लाटियान, सतेंद्र पुंडीर, प्रवीण धनसनी, राजेंद्र सैनी, अजय महंत, विकास शर्मा, विपुल निरवाल, बिनोद लाटियान, धर्म तितावी, तरुण लाटियान, कुशलवीर, देव अहलावत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें