फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज डीएम से मिलेंगे मिष्ठान विक्रेता

विज्ञापन
रक्षा बंधन पर्व के लिए तैयार किये घेवर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आज डीएम से मिलेंगे मिष्ठान विक्रेता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार और रविवार के लॉकडाउन को लेकर मिठाई विक्रेता परेशान हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन में दोनों दिन दुकानें खुलनी चाहिए, ऐसा नहीं होने पर उनको नुकसान होगा। इस संबंध में वे शुक्रवार को मिष्ठान विक्रेता आज डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को बकरीद और सोमवार को रक्षा बंधन का पर्व है। दोनों पर्व बड़े हैं। इसलिए मिठाई विक्रेताओं को पर्व पर अच्छी बिक्री की आस है, मगर इसी बीच शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। रक्षाबंधन पर मिठाई के बिना पर्व अधूरा रहता है। इसलिए दो दिन दुकानें बंद रहेगी तो मिठाई विक्रेताओं को नुकसान होगा। इसलिए वे चाहते हैं कि दोनों दिन दुकानें खुलने की छूट मिलनी चाहिए। इस संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से भी मिल चुके हैं। डॉ बालियान ने तो सीएम योगी को पत्र लिख कर दो दिनों मिठाई की दुकानें खोलने की छूट देने की मांग की है। मूलचंद स्वीट्स के पीयूष अग्रवाल कहते हैं कि दुकानें बंद रही तो काफी नुकसान होगा। गाजियाबाद में छूट मिल चुकी है, यहां भी मिलनी चाहिए। स्वीट्स कॉर्नर के मुकेश बिंदल और नंदी स्वीट्स के गिरीश कुमार कहते है कि रक्षा बंधन बड़ा पर्व है, दुकान खोलने की मंजूरी मिलनी चाहिए। मिठाई विक्रेता संघ अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को डीएम से मिल कर दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें