फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निविदा में खेल करने का आरोपी सहायक अभियंता कार्य मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चहेते ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए पात्रों की निविदा निरस्त करने का मामला उजागर होने के बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ की संस्तुति पर सहायक अभियंता निर्माण को कार्य मुक्त कर दिया। गौरतलब है कि सहायक अभियंता निर्माण का स्थानांतरण करीब 10 माह पहले ही नगर निगम अलीगढ़ हो गया था।
विज्ञापन

करीब 10 माह पहले 24 जून 2024 को नगर पालिका निर्माण विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह का शासन की ओर से नगर निगम अलीगढ़ स्थानांतरण कर दिया गया था। चेयरपर्सन ने उन्हें कार्य मुक्त नहीं किया था। सात मार्च को पालिका की आयोजित विशेष बजट बैठक में 41 सभासदों ने विभिन्न अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उन्हें कार्य मुक्त कर जांच की मांग की थी। इसके बाद ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सभासदों की शिकायत पर जांच कर चेयरपर्सन को आख्या दी थी, जिसमें उन्होंने सहायक अभियंता को 34 निविदाओं में अनियमितता बरतने का आरोपी मानते हुए उन्हें कार्य मुक्त करने की संस्तुति चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से की थी। इस पर अमल करते हुए पालिका चेयरपर्सन ने सहायक अभियंता को कार्य मुक्त करते हुए अवर अभियंता कपिल कुमार को उनके कार्य के साथ-साथ सहायक अभियंता के पदीय कार्यों का भी निर्वहन करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें